देखा न था
वो भी शायद रहगुज़र में साथ थे,
मैंने उनको पर कभी देखा न था,
क्यूँ न देखा उनको मेरी आँख ने,
इस क़दर मेरा चलन,ओछा न था,
क्यों किसीकी ज़िन्दगी में झांकना,
मेरी नज़रों में ये सब अच्छा न था,
दूर से पंजों के बल वो देखते थे,
हाथ चूंके मुझ तलक,पहुंचा न था,
जाने क्या-क्या कह गए,बेसाख़्ता,
एक भी तो लफ़्ज़ पर सच्चा न था,
मेरे क़द की कर गए फ़ीताकशी,
गो के मैंने क़द कभी नापा न था,
उर्मिला माधव,
16.2.2017
Comments
Post a Comment