चाहते हैं
सबसे अव्वल बात तो नज़दीक आना चाहते हैं,
और फिर नज़दीक आकर,दिल दुखाना चाहते हैं
एक मुद्दत से मुझे ...........तन्हाई घेरे फिर रही
उसपे ये मुश्किल वो मुझसे एक ज़माना चाहते हैं,
मैं हूँ और इस ज़िन्दगी के कितने सारे मसअले,
क्या ख़बर के लोग क्या झगड़े चुकाना चाहते हैं,
उर्मिला माधव
29.2.2016
Comments
Post a Comment