चाह रही है
मुझे कहाँ कोई चाह रही है,
कब किसकी परवाह रही है ?
कभी न थी दरकार मुझे पर,
बिला वज्ह इस्लाह रही है,
अपनी दम पर चल कर देखा,
क़दम-क़दम पर राह रही है,
टूट गए तब कहाँ कोई था?
जीत गए तो वाह रही है,
झुकना अगर नहीं जो चाहा,
अना मिरी लिल्लाह, रही है,
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment