हंसते हैं हम

चार दिन की जिंदगानी....इसलिए हँसते हैं हम,
लोग कहते हैं भंवर में...किसलिए फंसते हैं हम,

अब न हमको चाहिए,दर्द-ए-मुहब्बत रंज-ओ-गम, 
इसलिए कोई कमाँ दिल पर......नहीं कसते हैं हम,

जगमगाती बस्तियां और ये चमकते जिस्म-ओ-जाँ, 
गम की इन परछाईयों से.........दूर ही बसते हैं हम,
--------------------------------------------------
chaar din kii zindgaani...............isliye hanste hain ham,
sab ye kahte hain,bhanwar main kisliye fanste hain ham,

ab na hamko chaahiye,dard-e-muhabbat,ranj-o-gam,
isliye koi kamaan...........dil par nahin kaste hain ham,

jagmgaati bastiyaan or........ye chamakte,jism-o-jaan,
gam ki in parchhaiyon se........door hi baste hain ham....
उर्मिला माधव...
2.1.2014

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge