लाये गए हैं

पुराने पन्नों से-----------

हम सज़ा की हद में बतलाये गए हैं ,
और यहाँ तक खींच कर लाये गए हैं ,

किस सजा के मुस्तहक हम होगये,
जाने क्या-क्या जुर्म बतलाये गए हैं ??

मोहमल इलज़ाम हैं सब,मुत्मइन हम, 
दर हकीक़त हम तो झुठलाये गए हैं,

उफ़ पस-ए-पर्दा रखे गम छील डाले,
और अदालत में वो दिखलाए गए हैं ,

इससे बढ़कर और क्या मायूस होंगे ,
हर तरह बेइमान जतलाये गए हैं ...
उर्मिला माधव...
२९.८.२०१३

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge