ख़ास रखते हैं

हम जो रिश्तों की आस रखते हैं,
यूँ ही उम्मीद ख़ास रखते हैं ,

जब ये दुनिया बदल गयी है तो,
बे-वज्ह दिल उदास रखते हैं,

जिनको बस दायरों से निस्बत है,
खुद को ही आस पास रखते हैं,

वो जो  इंसां की कद्र करते हैं ,
कितना सादा लिबास रखते हैं,

कुछ तो ऐसे भी हैं जिगर वाले,
सबकी खातिर मिठास रखते हैं, 
उर्मिला माधव...
14.1.2016

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge