दौर था
आपकी अपनी कलम थी या वो कोई और था?
गालियां झड़ती थीं जिससे,वो भी कोई दौर था ?
जब मुहब्बत की उम्मीदें, ..ख़ाक में पिनहां हुईं
किस क़दर पहुंची थीं चोटें, इसपे कोई गौर था?
आज घर खलिहान के किस्से सुनाते हो किसे ?
उन दिनों क्या बात कहने का भी कोई तौर था ?
उर्मिला माधव
3.12.2016
Comments
Post a Comment