कच्चा किया
सख़्त दिल को कूट कर कच्चा किया,
बोझ दिल का कम अज़ कम हल्का किया,
चाह कर भी रो नहीं पाते थे हम,
चश्म-ए-गिरया के लिए रस्ता किया,
एक ये एहसान भी कुछ कम नहीं,
हर क़दम पर ग़म मेरा रुसवा किया,
दिल ही दिल में कब तलक, घुटता कोई,
काम कुछ दरअस्ल अब अच्छा किया...
उर्मिला माधव...
16.12.2016
Comments
Post a Comment