चढ़ाई जा रही है
Aug 05, 2015 7:58am
क़ब्र पर मिट्टी चढ़ाई जा रही है,
लाश कुछ गहरी दबाई जा रही है,
लग रही है रेत मुट्ठी से फिसलती ,
हाथ से निकली ख़ुदाई जा रही है,
उफ़ पसीना आगया कैसा जबीं पर,
ज़िन्दगी भर की कमाई जा रही है,
देखना है चश्म-ए-गिरियाँ में उतर कर,
किस तरफ़ ये रहनुमाई जा रही है,
दोष पै सर को उठा कर चल रहे हैं,
आँख लेकिन नईं उठाई जा रही है
ज़िन्दगी देकर हमें बख्शी है दोज़ख,
यार को जन्नत दिखाई जा रही है,
शोर मदफन से उठा है फिर अचानक,
फिर कोई तुरवत सजाई जा रही है।
Comments
Post a Comment