दुकान किताब वाले की
दुनियां का मेला,
दुकान, किताब वाले की,
चिल्लाता हुआ,
किताब वाला,
हॉकर की तरह,
समझाता हुआ,
अशिक्षितों को,
मुफ़्त ज्ञान है,
घर ले जाओ,
आज नहीं तो कल सही,
सीख ज़रूर जाओगे,
नहीं तो समझ जाओगे,
पढ़े हुओं की किताब,
अनपढ़ों को बेचते हुए,
काम बदलने को,
सोचता हुआ,
किताब वाला,
और नेट की दुनियां,
दुनियां का मेला ..
उर्मिला माधव
20.12.2017
Comments
Post a Comment