आएगा क्या

कोई इस्तकबाल भी कर पायेगा क्या ?
बढ़के दरवाज़े पै कोई आएगा क्या ?

साथ लफ़्ज़ों के हुए हाज़िर यहाँ पर,
कोई मेरे संग कुछ-कुछ गायेगा क्या ?

है तख़इयुल चाँद का पर हूँ ज़मीं पै, 
ख़्वाब के संग और कोई जाएगा क्या ?

आईने के नाम पर पत्थर दिखा दे,
इस तरह का ज़ुल्म कोई ढाएगा क्या?

लोग इक दरवीश को जब दें सलामी,
तब कोई हिस्सा तुम्हारा खायेगा क्या? 
#उर्मिलामाधव....
6.11.2915

इस्तकबाल---- स्वागत

तखैयुल------- कल्पना

दरवीश--------- फ़क़ीर,साधु....

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge