ख़ताबार हैं सभी
kuchh mitron ki farmaish par..
----------------------------------
जिनको ग़ुरूर-ए-फ़न है ख़ताबार हैं सभी,
कुल क़ायनात के वो गुनहगार हैं सभी,
जो ज़िन्दगी से ज़िन्दगी को हारकर चले,
वो अपनी ज़िन्दगी के सितमगार हैं सभी,
इन्सानियत की रूह से जो प्यार कर सके,
वो अपनी शख़्सियत से मिलनसार हैं सभी,
जिन ने वफ़ा की राह में धोखे किये कभी,
घर उनके जाके देख लो ग़मख़्वार हैं सभी ।।
उर्मिला माधव
11.2.2013
Comments
Post a Comment