सहला कर देख

गैर के दिल पै हंसने वाले,अपना दिल सहला कर देख,
उसमें भी कुछ दाग़ तो होंगे,थोड़ा अन्दर जा कर देख,

मिली-जुली कुछ हसरत होंगी,थोड़ी हलकी थोड़ी भारी,
खूबी क्या है ,ख़ामी क्या है,खुद अंदाज़ लगा कर देख,

झूठी बातें और मक्कारी,क़दम-क़दम पर हाज़िर खूब,
कोई कहीं त-आल्लुक़ मत रख,अपना आप जगा कर देख,

दर्द बहुत हैं,खुशियाँ कम हैं,हर घर में कुछ आँखें नम हैं,
बरस पड़ेंगी वो सब आँखें,बस कोई बात चला कर देख,

खुद की खातिर जीने वाले,दुनिया में इनसान बहुत,
हर दिल में झंकार मिलेगी,टूटा दिल बहला कर देख..... 
उर्मिला माधव...
17.9.2014...

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge