क़ीमत क्या है

उसके इनकार या इक़रार की क़ीमत क्या है,
दिल से संजीदा नहीं,प्यार की क़ीमत क्या है,

बिल शुबह झूठ के कुछ ख़ास कसीदे भेजे,
ऐसे मतलब से बने यार की क़ीमत क्या है,

जिसकी बुनियाद रखी, तुमने महज़ मतलब से,
फिर भला जीत की या हार की क़ीमत क्या है,
उर्मिला माधव

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge