छोड़ा होगा
जब तूने दिल तोड़ा होगा,
कैसे तुझको छोड़ा होगा,
तनहाई में अक्सर जाकर,
चौखट पै सर फोड़ा होगा,
बाँयां हाथ जिगर पै रखकर,
दिल का दर्द निचोड़ा होगा,
चाहे जितना ग़म हो तुझको,
मुझ से तो पर थोड़ा होगा,
तुझे भुलाने की खातिर ही,
खुद को खुद से जोड़ा होगा,
दिल पर दाग़ लगाने वाले,
तुझसा कौन निगोड़ा होगा.....
उर्मिला माधव....
25.9.2014....
Comments
Post a Comment