फ्री वर्स--आओ बैठो
आओ..!!
सब्र लाए हो ?
माद्दा लाए हो?
बर्दाश्त का,
जानते हो, ?
ताली बजाना,
हैरतअंगेज़ी
नहीं आनी है,
चेहरे पर,
नहीं कहना है,
Weird, अंग्रेज़ी या हिंदी
किसी भी ज़बान में,
ख़ामोश आंखें,
ख़ामोश लब,
ख़ामोश जज़्बा,
ख़ामोश दिल,
ख़ामोश
हिसार,
ख़ामोश और
हर तरह ख़ामोश,
इस्तक़बाल है,
आओ बैठो,
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment