मत बोलना

जो भी दिल में आये वो मत बोलना,
बे-सबब ही कुफ़्र कुछ मत तोलना,

किसके दिल में जाने कितनी आग है,
इसलिए दिल हर जगह मत खोलना,

ज़ह्र से ही दिल भरा हो क्या खबर,
मीठी-मीठी बात पर मत डोलना,

हो त-आल्लुक़ तर्क इसका ग़म नहीं,
दुश्मनों में दोस्ती मत घोलना,

क्या है अच्छा,क्या बुरा ये सोचकर,
तुम मुक़द्दस रूह को मत झोलना.....
उर्मिला माधव...
19.82014...

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge