लड़ी है
आई जो आँखों में आंसू की लड़ी है,
कितने बरसों से मेरे पीछे पड़ी है,
उम्र भर रौशन दिए आलों में रख्खे,
रात काली बा-अदब दर पै खड़ी है,
अपनी जानिब से हंसूं हूं बे-तहाशा,
क्या कहूँ दुनियां रुलाने पै अड़ी है,
सांस है भारी ऑ इस पै टूटता दम,
है यही मुश्किल कि ये मुश्किल बड़ी है,
छूटती दुनियां,बिखरती जिंदगानी,
बस यही इंसान की नाज़ुक कड़ी है....
उर्मिला माधव...
20.6.2014..
Comments
Post a Comment