इस्तेमाल

कुछ दोस्तों के नाम----

लोग जब इस्तेमाल करते हैं,
लम्हा लम्हा हलाल करते हैं,

कुछ सहूलत अगर नहीं पाई,
फिर तो  क्या क्या वबाल करते हैं,

कुछ भी रिश्तों में ज़र्क आजाये,
तब हजारों सवाल करते हैं..

खुद तो ज़हमत उठा नहीं सकते,
रब के दम पर जलाल करते हैं

सबको दिल आशनां समझते हैं,
खुद को खुद ही बहाल करते हैं...

हाथ ख़ाली अगर रहे फिर भी,
दोस्त के संग मलाल करते हैं...
#उर्मिलामाधव ...
28.5.2015

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge