नो टीयर्स प्लीज़
सिंकिंग हार्ट-----
डूबता दिल,
जागती आंखें,
बिखरी दुनियां,
भीगती आंखें,
आंसू से नही,
घबराहट से,पसीने से,
आंसू अब नहीं आते,
ये अच्छी बात है,
वरना घर सावन हो जाता,
और फिर सब कुछ डूब जाता,
अभी फिर से लौटना है,
अपने आप में,
डूबना नहीं है,
इसलिए नो टीयर्स ,
नो मोर टीयर्स,
नो सिंकिंग हार्ट
स्माइल प्लीज....
उर्मिला माधव,
27.4.2017
Comments
Post a Comment