निदा फ़ाज़ली खिराज़ ए अक़ीदत

कव्योदय के लिए फिल्बदीह में कही गई ग़ज़ल...
मरहूम जनाब --निदा फ़ाज़ली जी को खिराज़-ए-अक़ीदत
----------------------------------------------------
::
यही बात दिल को बतानी है यारो,
बहुत बे-वफ़ा जिंदगानी है यारो,

ये सांसों की रफ़्तार का आना-जाना,
फ़क़त वक़्त की खींचातानी है यारो,

हों हालात कुछ भी नहीं फ़र्क इससे,
के लहज़ा-ब-लहज़ा निभानी है यारो,

मुहब्बत से हो रु-ब-रु सब ज़माना,
यूँ ही लमहा-लम्हा बितानी है यारो,

जिसे हम समझते हैं जागीर अपनी,
यहीं सब पड़ी छोड़ जानी है यारो,

हों खामोश आहें या,पुर सोज़ ऑंखें,
न ग़ैरों को हरगिज़ दिखानी है यारो,

अगर बंद हो जाएँ,मिज़्गाँ -ए-इंसां,
तो शम भर में बीती कहानी है यारो...

समझता है जिसको मुक़म्मल ज़माना,
वो बस चार दिन की जवानी है यारो...
Urmila Madhav...
8.2.2016

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge