संभल पाया नहीं
क्या किया जाता अगर ये दिल संभल पाया नहीं,
रूह पर लिख्खा हुआ कुछ भी बदल पाया नहीं,
टूट कर ये जिस्म और जां लडखडाते रह गए,
दर्द -ए-दिल उसपे जब बाहर निकल पाया नहीं,
इस किताब-ए-ज़िन्दगी का,करता भी क्या जिल्दसाज़,
सब वरक़ बिखरे हुए थे,कुछ समझ पाया नहीं,
हर क़दम पर थे फ़रेब-ओ-मक्र ऑ गुस्ताखियाँ,
फिर किसी भी हाल में ये दिल बहल पाया नहीं
उम्र भर शाना-ब-शाना कौन चलता ज़ीस्त में
दो क़दम भी साथ मेरे जो के चल पाया नहीं..
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment