ख़ुदा समझते हैं

वो जो खुद को खुदा समझते हैं,
ज़ीस्त को मयक़दा समझते हैं

सारी दुनिया नशे में गाफिल है,
बात ये तयशुदा समझते हैं ,

कौन बिखरा हुआ है भीतर में,
इसको बस ग़मज़दा समझते हैं,

तोड़ देते हैं दिल जो आदम का,
दह्र को बुतक़दा समझते हैं,

वो जो पत्थर तराशा करते हैं,
आंसुओं को अदा समझते हैं.....

कुल जहां से ही छोड़ दी निस्बत,
सिर्फ़ दिल की सदा समझते हैं....
-------------------------------
wo jo khud ko khudaa samajhte hain,
zeest ko.....mayqadaa samajhte hain,

saarii dunyaan nashe main gaafil hai,
baat ye......tayshudaa samajhte hain,

kaun bikhra huaa hai....bheetar main,
isko bas.....,gamzadaa samajhte hain,

tod dete hain.............dil jo aadam ka,
dahar ko.......butqadaa samajhte hain,

wo jo.....paththar taraasha karte hain,
aansuon ko.........adaa samajhte hain...

kul jahaan se hii .......chhod dii nisbat,
sirf ..........ruh-e-sadaa samajhte hain
उर्मिला माधव...
21.12.2013.

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge