छोड़ तो सकते नहीं
मैं वो पथ्थर हूँ जिसे तुम तोड़ तो सकते नहीं,
और फिर आदत भी अपनी छोड़ तो सकते नहीं,
आओ फिर इस आग में तुम डूब जाना सीख लो,
खौलते दरिया का रुख़ तुम, मोड़ तो सकते नहीं,
तपते सहरा में दहकते रेत का अहसास है,
ये वो दुनियां है जहां सर फोड़ तो सकते नहीं
उर्मिला माधव
Comments
Post a Comment