परचम लिए हों
वो सुनें जो दुश्मनी का हाथ में परचम लिए हों,
वो सुनें जो हर क़दम पर ख़ासकर दम ख़म लिए हों,
हम कभी के थक चुके हैं, पूरी दुनियां नाप कर अब,
वो सुनें पहलू में अपने जो महज़ हम दम लिए हों
जीतते हैं हम महज़ किरदार की इक धार ले कर,
वो सुनें जो, ज़िन्दगी में हौसला कुछ कम लिए हों,
उर्मिला माधव
11.12.2018
Comments
Post a Comment