आशनाई न थी

नसीर तुराबी की तर्ज़ पर---
बराए नाम था वो,उससे आशनाई न थी,
ये बात हमने किसीको कभी बताई न थी,

फ़रेब देके कई बार उसने देख लिया,
मगर ये ज़ीस्त ज़रा सी भी डगमगाई न थी,

जब उसके दिल ने कहा उसने फिर पुकारा हमें,
अजीब ज़िद सी रही हम में एक रसाई न थी,

वो मेरे शहर में आ आ के लौट जाता रहा,
कभी मिलेंगे नहीं ये कसम भी खाई न थी
उर्मिला माधव
14.9.2017

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge