ज़रूरी है

ज़िन्दगी के खेल में,
दो दिलों के मेल में ,
चुहल और कुलेल में,
सावधानी ज़रूरी है

उम्र भर निबाह में ,
गैर की निगाह में ,
मुश्किलों की राह में,
निगहबानी ज़रूरी है

बचपन के बस्ते में,
और किसी भी रिश्ते में,
दिल खोल हँसते में ,
थोड़ा पानी ज़रूरी है
उर्मिला माधव ...
३०.८.२०१३

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge