समझा किये
लोग ख़ुद को ही हमेशा,नाख़ुदा समझा किये,
दूसरों को शायरों से अलहदा समझा किये,
ग़र बड़ी मछली दिखाई दे गई तो वाह ख़ूब,
बाकी सारी मछलियों को बस ग़दा समझा किये,
मछलियाँ कमसिन अगर हैं,बात दीगर होगई,
चाहे जैसा लिख दिया,मस्तन अदा समझा किये...
Urmila Madhav...
21.8.2014...
Comments
Post a Comment