नहीं लगता

कोई हो दिल अगर अहसास से ख़ाली तो वो अच्छा नहीं लगता,
तबस्सुम ग़र किसी चेहरे पे हो जाली तो वो अच्छा नहीं लगता,

चमकते चांद से चेहरे के क्या मानी अगर फितरत फ़रेबी हो,
किसी दिल की अगर तस्वीर हो काली तो वो अच्छा नहीं लगता...
उर्मिला माधव,
28.7.2017

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge