ज़िक्र अंधेरी रात का..

नज़्म
भीगे पत्ते, शाखें भीगी मौसम है बरसात का
ज़िक्र अँधेरी रात का है ज़िक्र अँधेरी रात का,

कभी हवा के झोंके खाकर,खिड़की घर की खुल जाए,
दिल की दुनियाँ हिल जाए और अपने आप संभल जाए,

खड़ी- खड़ी बस इतना सोचूँ क्या जाने अब क्या होगा,
बिजली चमके आसमान में,डर कर जान निकल जाए,

क्या करना है मुझको ऐसी बे-मतलब सौगात का,
ज़िक्र अँधेरी रात का,ये मौसम है बरसात का ?
उर्मिला माधव,
26.7.2016

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge