एक दिन जाना सभी को है मगर--

Jul 29, 2015 10:02am

आली जनाब मरहूम कलाम साहब के नाम-----
-----------------------------------------

एक दिन जाना सभी को है मगर,
तेरा जाना किस क़दर है पुर असर!!

शख्सियत के चाँद तारे,तुझमें थे,
दर्द कितने दे गया तू बे-ख़बर,

हर कोई खुद को ही फन्ने खां कहे,
तूने बिन बोले दिया,बरपा क़हर

वो जो तेरी मुस्कराहट आम थी,
क़त्ल सब होते थे जिससे बिन तबर,

रात भर का सोग,सुबहा भी यूँ ही,
सूने-सूने हो गए,शम्स-ओ-क़मर,

दुन्या पर यूँ ही चलेगी बिन रुके,
तू न होगा,गम रहेगा .....उम्र भर,

क्या सलामी दें,.....शहंशाहे वतन,
सांस दे दें,.....लौट जो आये अगर...
उर्मिला माधव....
29.7.2015....

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge