कहो
जीते ही चले जाने का मतलब है क्या,कहो,
रह-रहके छले जाने का मतलब है क्या,कहो,
बेबाक़ हो रहो के कहो खुल के दिल की बात,
घुट-घुटके जले जाने का मतलब है क्या,कहो,
उगना सुबह-सुबह औ सुलगना तमाम रोज़,
हर लम्हा ढले जाने का मतलब है क्या,कहो,
खुद अपनी ज़िन्दगी को तमाशा बनाके उफ़,
हाथों को मले जाने का मतलब है क्या,कहो,
दैर-ओ-हरम में जाओ करो खुद दुआ सलाम,
दांतों के तले जाने का मतलब है क्या,कहो,
उर्मिला माधव...
16.7.2014...
Comments
Post a Comment