आवाज़ न छीनो

पंछी की आवाज़ न छीनो,
उसकी वो परवाज़ न छीनो,
उड़ता है उन्मुक्त गगन में,
उसका वो अन्दाज़ न छीनो,
पिंजरे के अंदर एक पन्छी,
मन ही मन मुरझा जाता है,
उसके गीत झुलस जाते हैं,
उसका साज़ बिखर जाता है,
कितना आहत है मन उसका,
कोई नहीं समझ पाता है....
उर्मिला माधव..
21.6.2013

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge