रिश्ते तमाम होते हैं

हादसे सुब्ह-ओ-शाम होते हैं,
रोज़.....रिश्ते तमाम होते हैं,

अपने अख़लाक़ पे,नज़र ही नहीं,
दाग़........लोगों के नाम होते हैं,

जो भी चाहा जुबां से कह डाला,
और तब क़त्ल-ए-आम होते हैं,

ये जो मजमा लगाया करते हैं,
इनके...लफ़्ज़ों के दाम होते हैं,

जो हैं दिल से दिमाग़ से शातिर,
उनको....झुकके सलाम होते हैं,
उर्मिला माधव...
15.5.2014...

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge