हे भगवान

आपा-धापी हे भगवान!!
दौड़ा-भागी हे भगवान!!

क्या सच में इंसान यही?
खींचा-तानी हे भगवान!!

एक दूजे के कान भरे,
काना फूसी हे भगवान !!

दीवारों की मजबूती?
ताका-झांकी हे भगवान !!

मक्कारी का रंग अजब,
धोखे बाज़ी हे भगवान !!

सीधा रस्ता है मुश्किल,
टोका-टाकी हे भगवान!!

बिन पैसे बाज़ारों में,
गहमा-गहमी हे भगवान!!

तेरे नाम की दुनियां में?
ऐसी-तैसी हे भगवान!!
#उर्मिलामाधव...
17.5.2015...

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge