हासिल न था

एक तो हरगिज़ हमें रहबर तलक़ हासिल न था,
उस पै कुछ तेरा सहारा भी महे-क़ामिल न था,

रात को एक बज़्म में शिरक़त हमारी थी ज़रूर,
जाने क्यों ऐसा लगा के हम वहीँ थे,दिल न था,

बारहा कई रंग हमसे,  ख़ूब टकराये ज़रूर
जो बहुत दरक़ार था वो  ज़ाहिरे महफ़िल न था,

दूर से खुश्बू सी हमको एक आती थी ज़रूर,
जिसको हम देखा किये वो दिल तो था बिस्मिल न था...

बज़्म थी रंगीं बहुत और रौनकें भी थीं ज़रूर,
फिर भी कुछ तो ख़ास था जो उस जगह शामिल न था....
#उर्मिलामाधव...12.4.2015

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge