गीत बांसुरी

पुराने पन्नों से----
------------------

बाँसुरी तुमको बनाना चाहती हूँ,
अपने होठों से लगाना चाहती हूँ,

और कोई गीत चाहे गा न पाऊँ,
सिर्फ तुमको गुनगुनाना चाहती हूँ,

सपने जो भी मेरी आँखों ने सजाए,
वो मैं सब तुमको सुनाना चाहती हूँ,

मुझको इतनी दूरियाँ जँचती नहीं हैं,
तुमसे मिलने को बहाना चाहती हूँ।।...
#उर्मिलामाधव...
31.3.2015

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge