मेहनत है

ज़ब्त करना भी एक मशक्क़त है,
वास्ते दिल के अजीब मेहनत है,

जाने किससे किधर ये टकराये,
आँख उठना भी एक क़यामत है,

जो भी ठुकराए उसपै मर जाए,
दिल की बेजा हक़ीर हरक़त है,
उर्मिला माधव...
17.3.2014

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge