सितारे टांक दूँ
कुछ सितारे टांक दूं क्या आसमां में ?
या कहीं चस्पां करूँ हुस्न-ए-जवां में ?
ग़र कोई ख़ुशबू सुंघाई दे कहीं तो,
प्यार की दुनिया लुटा दूं क्या जहां में ?
खूबरू हैं सैकड़ों चेहरे ज़मीं पर,
सोचती हूँ,वो कहाँ हैं और कहाँ मैं ?
हौसले परवाज़ के दिल में बहुत से,
दिल नहीं करता करूँ हरगिज़ अयां मैं,
मुन्तज़िर खामोशियाँ कहने लगीं अब,
वक़्त आने पर करूँ सब कुछ बयां मैं....
#उर्मिलामाधव...
31.3.2015..
Comments
Post a Comment