थी ही नहीं
अपनी कोई बिसात थी ही नहीं,
बस तो फ़िक़्र-ए-हयात थी ही नहीं,
अब मुहब्बत भी कोई क्या करता,
मुझमें कोई ख़ास बात थी ही नहीं,
ये तो किस्मत की ख़ास ख़ूबी है,
गोकि कोई चाँद रात थी ही नहीं,
सबसे कमतर थी,साफ ज़ाहिर है,
शब् थी,शब-ए-बरात थी ही नहीं,
चूँकि कुछ हैसियत से ऊपर थे,
यूँ भी हक़ में ज़कात थी ही नहीं,
उर्मिला माधव,
28.2.2017
Comments
Post a Comment