नज़्म
A tribute to my husband Madhav ji..on 11th January..
सुबह 5 बजे तक इन्तज़ार और फिर सारी ज़िन्दगी इंतज़ार .....
--------------
जब हुस्न का आलम था,ज़ुल्फ़ों में पेच-ओ-ख़म था,
दिल कूचा-ए- जानम था,सर पे न कोई ग़म था,
क़दमों तले जहाँ था,बाँहों में आसमां था,
परवाज़ बे-अलम थी,मेरे साथ एक सनम था,
क्या दास्ताँ सुनाऊँ,आँधी सी एक आई,
सब लेगई उड़ाके,तक़दीर का क़रम था,
जब होश हमको आया,जो आलम-ए- मंज़र था,
सब लेगया बहाके मेरे साथ जो सनम था ।।
उर्मिला माधव..
Comments
Post a Comment