ग़ज़ल

उसको सबसे जुदा समझते थे,
सच है कि नाख़ुदा समझते थे,

उसको दर्ज़ा दिया मशाइख का,
खुद को अदना ग़दा समझते थे,

जिसमें था इन्तेहा का रंग रचा,
उसको हम इब्तेदा समझते थे,

दिल को ये रायगाँ यक़ीन रहा,
उसके दिल की सदा समझते थे,

वो तो मिलता रहा तगाफुल से,
हम महज इक अदा समझते थे,

वक़्त गुज़रा तो ये हुआ ज़ाहिर,
फानी था...जाँविदा समझते थे,

usko sabse judaa samajhte the,
sach hai ki naakhuda samajhte the,

usko darzaa diyaa mashaaikh ka,
khud ko adnaa gadaa samajhte the,

jismain thaa intehaa ka rang rachaa,
usko hum ibtedaa samajhte the,

dil ko ye raaygaan yaqiin raha ,
uske dil ki sadaa samajhte the,

wo to miltaa raha tagaaful se,
hum mahaj ik adaa samajhte the,

waqt guzraa to ye huaa zaahir,
faani thaa jaanvidaa samajhte the..
मशाइख----सूफ़ी
रायगाँ -----बेकार ही
ग़दा-------- भिखारी
जाँविदा----शाश्वत
तगाफुल --- उपेक्षा
उर्मिला माधव..
4.12.2013..

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge