अहले ग़म हैं पर्दा दारी रखते हैं

अहले ग़म हैं,पर्दा दारी रखते हैं,
मर जाने की सब तैयारी रखते हैं,

ग़ालिब हो जाना ही ऊंची बात नहीं,
अपनी दम पर हम ख़ुद्दारी रखते हैं,

कोई रहबरी नहीं चाहिए दुनियां की,
कोई शख़्स हो दूर की यारी रखते हैं,

आज मुहब्बत लफ़्फ़ाज़ी का नाम हुआ,
बेमतलब की सब बीमारी रखते हैं,

बचते हैं हम कान बुरीदह लोगों से,
सब दामन में तीर कटारी रखते हैं,

उर्मिला माधव 
1.9.2017

Comments

Popular posts from this blog

गरां दिल पे गुज़रा है गुज़रा ज़माना

kab chal paoge