Posts

Showing posts from June, 2023

प्यार लिख दूँ

दिल तो शर्माता है फिर भी,तुम कहो तो प्यार लिख दूँ, और तुम्हारे दिल के आगे,अपने दिल की हार लिख दूँ ? प्यार के इन दायरों में बंध के रहना है तो मुश्किल, पर किसी दीवार के कोने में इक इज़हार लिख दूँ दिल ये कहता है,तुम्हीं मख़सूस हो मेरे लिए , सोचती हूँ दिल ही दिल में,तुमको मैं दिलदार लिख दूँ.... ज़िन्दगी तो हर क़दम दुश्वारियों का नाम है  बस इन्ही दुश्वारियों में,इश्क़ का किरदार लिख दूँ उर्मिला माधव।।।